सुपौल: ऑनलाइन पैसा नहीं लिया तो बदमाशों ने दुबारा दुकान पर पहुंच दुकानदार की कर दी बेरहमी से पिटाई, घायल दुकानदार अस्पताल में भर्ती, रेफर

रिपोर्ट: अमरेश कुमार|सुपौल                       

जिले के करजाईन थाना क्षेत्र अंतर्गत हरिराहा में एक किराना दुकानदार को फोन पे पर पैसा नहीं लेना भारी पड़ गया। दरअसल कुछ युवकों ने दुकानदार को सामान के बदले फोन पे पर पैसा देना चाहा। लेकिन दुकानदार ने अक्षमता दिखाई। यह बात युवकों को नागवार गुजरी। जिसके बाद युवकों ने फिर दुबारा दुकान पर पहुंचकर दुकानदार की पिटाई कर दी है।

इस घटना में दुकानदार गंभीर रूप से घायल है। जिसका इलाज अस्पताल में चल रहा है। जहां डॉक्टर ने घायल का प्राथमिक उपचार के बाद उसे रेफर कर दिया है। यह घटना करजाइन थाना क्षेत्र के हरिरहा का है।

घटना को लेकर घायल किराना दुकानदार हरिराहा वार्ड 7 निवासी सुशील कुमार ने बताया कि देर शाम हरिरहा पुल के समीप अवस्थित किराना दुकान पर उनके पिताजी दुकान चला रहे थे। तभी चार की संख्या में युवक दुकान पर आया और कुछ सामान लिया और फोन पे पर पैसा देने की बात की। लेकिन उनके पिताजी फोन पे पर पैसा नहीं लिए तो इसी बात को लेकर दोनो में कहा सुनी हुई। फिर मामला खत्म हो गया। जिसके बाद उनके पिताजी घर चले आए और शुशील कुमार खुद दुकान पर आ गए। इस बीच एक दो घंटे के बाद फिर दो बाइक पर 5 युवक सवार होकर दुकान पर आ धमके। और बिना कुछ कहे उनपर लाठी डंडे और तलवार से प्रहार कर दिया। कहा कि इस घटना में शुशील कुमार बुरी तरह घायल हो गए। घटना को अंजाम देने के बाद सारे बदमाश वहां से भाग निकले। इधर राहगीरों ने घटना की सूचना घरवालों को दी आनन फानन में घरवालों ने घायल दुकानदार सुशील कुमार को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल राघोपुर लाया। जहां अस्पताल में मौजूद डॉक्टर द्वार प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल सुपौल कर दिया।

इधर घटना को लेकर करजाईन थानाध्यक्ष लालजी प्रसाद ने बताया की घटना को लेकर पीड़ित द्वारा आवेदन मिला है। उचित कार्रवाई की जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]