सुपौल: विवेक कुमार ने किया जिले का नाम रौशन, सीएसआईआर नेट के मैथमेटिकल साइंस पेपर के असिस्टेंट प्रोफेसर की परीक्षा में 98वां रैंक किया हासिल

रिपोर्ट: अमरेश कुमार|सुपौल

सुपौल जिला मुख्यालय के लोहिया नगर के रहने वाले व मूल रूप से पिपरा प्रखंड के रामनगर पंचायत निवासी विवेक कुमार ने अपने जिले का नाम रौशन किया है।दरअसल बिहार के पूर्व कैबिनेट मंत्री विनायक प्रसाद यादव के पोते एवं पूर्व राजद जिलाध्यक्ष प्रो विजय कुमार यादव के एकलौते पुत्र विवेक कुमार ने जिले का नाम रोशन किया है। विवेक ने सीएसआईआर नेट के मैथमेटिकल साइंस पेपर के असिस्टेंट प्रोफेसर की परीक्षा में 98 रैंक हासिल किए हैं। बता दें कि शुरू से ही विवेक मेधावी छात्र रहे हैं। उन्होंने आरएसएम पब्लिक स्कूल से दसवीं की परीक्षा प्रथम श्रेणी से पास किया था। जिसके बाद डिग्री कॉलेज सुपौल से इंटर में विज्ञान संकाय में भी उनका रिजल्ट बढ़िया रहा। उन्होंने डिग्री कॉलेज सुपौल से स्नातक की परीक्षा प्रथम श्रेणी से पास किया था और 2018 में टीपी कॉलेज मधेपुरा से मैथमेटिक्स से प्रथम श्रेणी से पोस्ट ग्रेजुएट हुए थे। जिसके बाद उन्होंने वकालत की भी पढ़ाई एसपीएम लॉ कॉलेज मधेपुरा से पूरी की क्योंकि उनका मानना था की उनके दादाजी स्वर्गीय विनायक प्रसाद यादव भी वकालत करने के साथ ही राजनीति में कदम रखा था। छात्र जीवन से ही इनका झुकाव समाजसेवा की ओर था इसलिए ग्रेजुएशन के साथ साथ वे राजद पार्टी से जुड़े एवं सुपौल के छात्र राजद के जिला अध्यक्ष बने तथा सड़को पर कई आन्दोलन किया जिसमें मुख्य रूप से सुपौल जिला में ऐम्स अस्पताल या मेडिकल कॉलेज की मांग को लेकर हजारों लोगों के साथ मुख्यमंत्री नीतिश कुमार का घेराव भी किया था जिसके बाद दर्जनों लोग के साथ जेल भी गए थे।

इनकी पढ़ाई के साथ राजनीति में भी दिलचस्पी थी। इसलिए इन्होंने प्रोफेसर बनने की सोची। पोस्ट ग्रेजुएट के बाद प्रोफेसर बनने के लिए नेट की तैयारी में जुट गए। दिसंबर 2023 में हुई सीएसआईआर नेट की परीक्षा में उन्हें सफलता मिली। इन्होंने अपनी सफलता का श्रेय मुख्य रूप से अपने पिताजी प्रोफेसर विजय कुमार यादव को दिया है और उन्होंने कहा कि मेरे पिताजी ने हमेशा मेरा मनोबल बढ़ाया एवं किसी काम या बिजनेस के लिए दबाव नहीं बनाया तथा पढ़ाई के लिए जागरूक करते रहे।

इनकी सफलता पर जिले के विभिन्न समाजसेवियों एवं हजारों लोगों ने सोशल मीडिया और फोन पर भी बधाई दी है जिसमें मुख्य रूप से पूर्व मंत्री अशोक सिंह, पूर्व मंत्री चन्द्रशेखर, पूर्व सांसद विश्वमोहन मंडल, पूर्व राजद जिलाध्यक्ष राजद नेता दिनेश चन्द्र यादव, लोहिया यूथ बिग्रेड के अध्यक्ष अमन कुमार, दुःखी लाल जी, मुखिया एकता यादव, छात्र राजद प्रदेश महासचिव प्रांजल यादव, रोहन राज सोनू, रौसन यादव, मो असलम, राजकुमार साह, अक्षय झा, अमित चौधरी, उज्वल आर्य, संतोष सुमन, महिला नेत्री चंद्रिका कुमारी सहित हजारों लोगों ने दी बधाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]