साइकिल से राजस्थान खाटूधाम के लिए निकले दिलीप अग्रवाल का फारबिसगंज में स्वागत

रिपोर्ट: राहुल पराशर|अररिया

पश्चिम बंगाल के रायगंज से राजस्थान खाटूधाम के लिए साइकिल से निकले दिलीप कुमार अग्रवाल का गुरुवार के शाम फारबिसगंज पहुंचने पर श्री लक्ष्मी नारायण ठाकुरबाड़ी में उनका स्वागत किया गया। जयकुमार अग्रवाल, पूनम पांडिया समेत अन्य लोगों ने साइकिल यात्रा पर निकले दिलीप कुमार अग्रवाल का स्वागत किया और उनकी दृढ़ निश्चय के तहत यात्रा पूरी करने के लिए शुभकामनाएं दी।

पश्चिम बंगाल के रायगंज के रहने वाले दिलीप कुमार अग्रवाल ने बताया कि यह उनका खाटूधाम की साइकिल से श्री श्याम निशान यात्रा दूसरी यात्रा है। इससे पहले 2022 के नवंबर माह में भी उन्होंने खाटूधाम तक की साइकिल से यात्रा की थी। जिसे उन्होंने 22 दिनों में अनवरत चलते हुए पूरा किया था। उन्होंने बताया कि यह उनकी दूसरी यात्रा है और इस बार 20 दिनों में खाटूधाम पहुंचने का लक्ष्य निर्धारित किया है। साइकिल पर निशान के साथ वह यात्रा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि विश्व कल्याण के लिए उनकी यह यात्रा है और श्री श्याम बाबा पर उनकी घोर आस्था और विश्वास है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]