भाजयुमो जिला कार्यकारिणी की बैठक में शामिल हुए प्रदेश अध्यक्ष

रिपोर्ट: राहुल पराशर|अररिया

अररिया स्थित भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के जिला कार्यकारिणी की बैठक युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष आकाश राज की अध्यक्षता में हुई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष भारतेंदु मिश्र शामिल हुए। इसके अलावे बैठक में सांसद प्रदीप कुमार सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष आदित्य नारायण झा, युवा मोर्चा के प्रदेश मंत्री विशाल प्रताप सिंह, क्षेत्रीय प्रभारी भानु प्रताप सिंह, जिला उपाध्यक्ष नवीन यादव, सुधीर भगत, महामंत्री दीपक मंडल, अमन राज, सुमित ठाकुर, बुलबुल यादव, उमेश राणा, सत्यम राय, प्रेम केशरी के अलावा युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष और मंडल के पदाधिकारी मौजूद रहे। बैठक में शामिल युवा मोर्चा के जिला कार्यकारिणी सदस्यों को 2024 के लोकसभा चुनाव, देश के एक हजार साल के भविष्य का भारत और 2047 तक भारत को विकसित भारत बनाने में भाजपा के विजन को लेकर जानकारी दी गई। साथ ही वक्ताओं ने कहा कि भाजपा जनसंघ काल से ही जो बोलती है, उसे करती है। राष्ट्रवादी विचारधारा को ध्यान में रखकर संपूर्ण शक्ति  के साथ चुनाव अभियान में जुट जाने का आह्वान के साथ टिप्स दिया गया। बैठक में जिले के सभी पंचायत में चौपाल लगाकर 2014 से पहले का भारत और आज के भारत के अंतर को विस्तार से बताने का निर्देश भाजयुमो कार्यकर्ताओं को टास्क के रूप में दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]