फोरलेन पर चलती पिकअप गाड़ी का पहिया खुलने से गाड़ी पलटी, दो दर्जन सवार जख्मी

रिपोर्ट: राहुल पराशर|अररिया

फारबिसगंज के ढोलबज्जा के निकट चलती पिकअप गाड़ी का पहिया खुल गया। जिससे गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई।गाड़ी पर 35 की संख्या में लोग सवार थे।जो दरभंगा के झंझारपुर से कटिहार जा रहे थे। हादसे के कारण करीबन दो दर्जन यात्री घायल हो गए।जिन्हे इलाज के लिए फारबिसगंज अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया। सभी घायलों का ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक और स्वास्थ्यकर्मियों के द्वारा इलाज किया गया। हालांकि हादसे में पिकअप गाड़ी पर सवार सभी 35 सवारों के चोटिल होने की बात कही जा रही है। घटना बीती मध्य रात्रि करीबन डेढ़ बजे की बताई जाती है।

घटना की जानकारी मिलने के बाद फारबिसगंज थाना पुलिस एंबुलेंस से सभी घायलों को रात में ही फारबिसगंज अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया।

घायलों में वरना दास, शिवमन मुर्मू, सुनील मुर्मू, बाबूराम, राजेश मुर्मू, ओनकार, राजू मुर्मू, सुरेन मुर्मू, संजय हंसदा, बाबूराम मुर्मू, अंजू सोरेन, परमानंद मुर्मू, राजू हंसदा, तालू टुड्डू, तालू मुर्मू, जादू मुर्मू, जनकलाल मुर्मू, मुकेश हंसदा, बाबूलाल मरांडी, सूरज मुर्मू, निपेन मुर्मू आदि शामिल थे। जिन्हे फारबिसगंज अनुमंडलीय अस्पताल में इलाज किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]