सुपौल: एयरटेल पेमेंट बैंक कर्मी से हुए लूटकांड का खुलासा, दो अलग अलग मामलों में 2 देशी कट्टा, एक रिवाल्वर, 3 कारतूस और एक खोखा के साथ तीन गिरफ्तार

रिपोर्ट: अमरेश कुमार|सुपौल

गत दिनों जिले के राघोपुर थाना क्षेत्र के सिमराही बाजार में एयरटेल पेमेंट बैंक के कर्मी से हुए दो लाख रुपये के लूट मामले का पुलिस ने उद्भेदन कर लिया है। उक्त मामले में जहां पुलिस ने एक अपराधी को हथियार के साथ गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की, वहीं अन्य मामले में पुलिस ने दो और अपराधियों को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है।

एसपी शैशव यादव ने घटना का खुलासा करते हुए बताया कि गत 28 फरवरी को राघोपुर थाना क्षेत्र के सिमराही बाजार में एक एयरटेल पेमेंट बैंक के कर्मी को अपराधियों ने गोली मारकर उससे 2 लाख रुपए लूट लिए थे। इस मामले में राघोपुर थाना में मामला दर्ज कर घटना की जांच शुरू की गई। जिसके बाद घटना के उद्भेदन के लिए एसआईटी का गठन किया गया। वीरपुर एसडीपीओ पंकज कुमार मिश्रा के नेतृत्व में टीम ने एक अपराधी को गिरफ्तार किया जिसके पास से एक देशी कट्टा, एक रिवाल्वर और एक कारतूस बरामद किया। साथ ही लूटे हुए रुपए में से 4900 रुपए भी बरामद किया गया है। गिरफ्तार अपराधी का नाम सरयुग कुमार उर्फ कैला बताया गया है। बताया गया कि इस घटना में संलिप्त अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

वहीं राघोपुर पुलिस ने एक अन्य मामले में सिमराही निवासी अशोक स्वर्णकार और कुंदन स्वर्णकार को गिरफ्तार किया है। जिसके पास से एक देशी कट्टा, 2 कारतूस और एक खोखा भी बरामद किया गया है। गिरफ्तार तीनो अपराधकर्मी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]