Facebook-Instagram Down: फेसबुक, इंस्टाग्राम हुआ डाउन, अपने आप लॉग आउट हो रहे अकाउंट, जाने वजह

न्यूज़ डेस्क:

इस वक्त की सबसे बड़ी खबर सोशल मीडिया की दुनियां से आ रही है जहां फेसबुक और इंस्टाग्राम मंगलवार रात्रि अचानक Down हो गए हैं। दोनों पॉपुलर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम और फेसबुक पर साइबर अटैक का अंदेशा जताया जा रहा है। पूरी दुनियां में अलग-अलग यूजर्स को अलग-अलग परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ज्यादातर लोग इंस्टाग्राम और फेसबुक नहीं चला पा रहे हैं।  यूजर्स Facebook एवं Instagram से अचानक साइन आउट हो गए।  इस आउटेज का असर इंस्टाग्राम के साथ-साथ मैसेंजर पर भी पड़ रहा है।

अगर आपके साथ भी ऐसा हो रहा है तो घबराएं नहीं। दरअसल फेसबुक प्लेटफॉर्म को एक आउटेज का सामना करना पड़ रहा है जिसने यूजर्स को लॉग आउट कर दिया है। आउटेज के वजह से आपका पासवर्ड एक्सेप्ट नहीं किया जा रहा, लेकिन ध्यान रखें कि ये केवल आउटेज के वजह से हो रहा है आपका पासवर्ड गलत नहीं है।

फेसबुक और इंस्टाग्राम के अचानक डाउन होने से लाखों यूजर्स परेशान हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर #facebookdown #Instagram ट्रेंड करने लगा है। इसे लेकर यूजर्स अपनी शिकायतों के साथ साथ मजेदार रिएक्शन भी दे रहे हैं।

यह पहली बार नहीं है, जब मेटा कंपनी के स्वामित्व वाले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक और इंस्टाग्राम डाउन हुए हैं। फेसबुक पर लोगों को ज्यादा दिक्कत आ रही है। पहली बार फेसबुक खोलने पर जब लॉगिन नहीं हुआ तो यूजर्स अपने फोन को स्विच ऑफ-ऑन करने लगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]