परिभ्रमण पर निकले स्कूली बच्चों ने जाना अंतरिक्ष का रहस्य, विज्ञान की बारीकियों से भी रूबरू हुए छात्र

न्यूज़ डेस्क सुपौल:

जिले के सिमराही बाजार स्थित सर्वपल्ली राधाकृष्णन शिक्षा सम्राट स्कूल के छात्र-छात्राओं हेतु एजुकेशनल टूर 2024 का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यालय के प्रशासनिक निदेशक किसलय रवि के नेतृत्व में छात्र-छात्राओं ने दरभंगा एवं मधुबनी के विभिन्न महत्वपूर्ण स्थानों का अवलोकन किया। परिभ्रमण दल को विद्यालय के चेयरमैन महादेव मेहता तथा निदेशिका अल्पना मेहता ने हरी झंडी दिखा कर रवाना किया।

परिभ्रमण के दौरान दरभंगा स्थित तारामंडल में छात्र-छात्राओं को विभिन्न खगोलीय घटनाओं की जानकारी दी गई। अंतरिक्ष के कई विषयों के बारे में सब की समझ विकसित हुई। विभिन्न डिजिटल मीडिया के माध्यम से छात्र-छात्राओं ने रोमांच का अनुभव किया। इसी परिसर में स्थित साइंस सेंटर में छात्र-छात्राओं ने विज्ञान के विभिन्न व्यवहारिक प्रयोग के बारे में जानकारियां ली। सहज एवं सरल तरीके से विज्ञान के जटिल सिद्धांतों की व्यापक समझ विकसित करने में छात्र-छात्राओं ने पूरी तल्लीनता से भाग लिया। दरभंगा संग्रहालय में छात्र-छात्राओं को अपनी विरासत एवं स्थानीय इतिहास को जानने एवं समझने का अवसर प्राप्त हुआ। वहां मौजूद पुरातात्विक महत्व की वस्तुओं का सबों ने उत्सुकता से अवलोकन किया। मधुबनी स्थित मिथिला हाट के भ्रमण के दौरान छात्र-छात्राओं को मिथिलांचल के समृद्ध विरासत से अवगत करवाया गया। मिथिलांचल की हस्तकला एवं शिल्प विशेष आकर्षण का केंद्र रहे।

इस पूरे परिभ्रमण को सफल बनाने में मनीषा झा, रंजीत लामा, गौरव कुमार, पप्पू मेहता समेत सभी विद्यालय के सदस्यों ने अपनी महत्वपूर्ण भागीदारी निभाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]