अररिया: चार दिनों के भीतर चार जोड़ी ट्रेनों का मिला अररिया को सौगात, पीएम ने बेतिया से रक्सौल-जोगबनी एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

रिपोर्ट: राहुल पराशर|अररिया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने चार दिनों के भीतर अररिया जिला को चार जोड़ी लंबी दूरी की ट्रेनों की सौगात दी। बेतिया हवाई अड्डा मैदान से बुधवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रक्सौल जोगबनी ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इससे ठीक तीन दिन पहले 02 मार्च को जोगबनी सिलीगुड़ी एक्सप्रेस, दानापुर-जोगबनी एक्सप्रेस, सहरसा-जोगबनी एक्सप्रेस ट्रेन की सौगात अररिया जिलावासियों को प्रदान किया था। इतना ही नहीं पिछले दिनों प्रधानमंत्री की ओर से 15 वर्षों से फारबिसगंज सहरसा रेलखंड पर ट्रेनों के परिचालन की शुरुआत की। प्रधानमंत्री के इस सौगात से भारत नेपाल का सीमाई इलाका और सीमांचल न केवल मिथिलांचल और पटना से सीधा रेल मार्ग से जुड़ गया। बल्कि नॉर्थ बंगाल का प्रमुख शहर सिलीगुड़ी से भी इसका सीधा संपर्क हो गया।फारबिसगंज से दरभंगा वाले रूट पर 90 सालों के बाद ट्रेनें दौड़ी।

बेतिया हवाई अड्डा मैदान में जब आज प्रधानमंत्री बिहार को सैगत को सौगात की फेहरिस्त में कई सौगात दे रहे थे तो उन सौगातों में रक्सौल से जोगबनी चलने वाली ट्रेन की भी सौगात दी। इसको लेकर फारबिसगंज रेलवे स्टेशन पर भी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जहां प्रधानमंत्री के बेतिया के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण किया गया।

फारबिसगंज के कार्यक्रम में अररिया के सांसद प्रदीप कुमार सिंह, नरपतगंज विधायक जयप्रकाश यादव, जिला परिषद अध्यक्ष आफताब अजीम, नगर परिषद चेयरमैन वीणा देवी, नागरिक संघर्ष समिति के रमेश सिंह समेत भाजपा के नेता और रेलवे के अधिकारी शामिल हुए और इस ऐतिहासिक क्षण का गवाह बने।

फारबिसगंज रेलवे स्टेशन पर आयोजित कार्यक्रम में सांसद प्रदीप कुमार सिंह ने कहा कि जिस तरह भगवान राम वनवास को पूरा कर अयोध्या लौटे थे। इसी तरह सदियों के वनवास के बाद भगवान राम जहां अयोध्या अपने जन्मभूमि पर विराजमान हुए। उसी तर्ज पर चौदह पंद्रह सालों के बाद फारबिसगंज सहरसा रेलखंड के वनवास के बाद ट्रेनों के सौगात प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दिया है। फारबिसगंज सहरसा दरभंगा रेलखंड पर लंबी दूरी एक की माग हो रही थी और तीन तीन ट्रेन के साथ जोगबनी से वाया कटिहार सिलीगुड़ी के लिए ट्रेनों की सौगात दी है। उन्होंने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और अश्विनी वैष्णव का आभार व्यक्त किया और कहा कि जिस तरह अररिया जिला में रेल की दिशा में काम हो रहा है। वह ने केवल अपनी एक इबारत लिख रहा है। बल्कि आने वाले दिनों में अररिया जिला रेलवे का हब बनेगा। उन्होंने बताया कि विकसित भारत विकसित बिहार कार्यक्रम के तहत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ओर से रक्सौल जोगबनी ट्रेन की सौगात मिली है।

मौके पर सांसद प्रदीप कुमार सिंह और नरपतगंज विधायक जयप्रकाश यादव, मुख्य पार्षद वीणा देवी के अतिरिक्त सीनियर डीसीएम कटिहार दिनेश चंद्र कलिता, डीएन फोर आर गिरीश, एसीएम कुमार जितेंद्र सिंह, स्टेशन प्रबंधक मनोज कुमार झा, विधायक प्रतिनिधी मनोज झा, सांसद प्रतिनिधि संजय मिश्र, जोगबनी मुख्य पार्षद प्रतिनिधि रोहित यादव, भाजपा जिलाध्यक्ष आदित्य नारायण झा,  भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष चांदनी सिंह, नीलिमा साह, नम्रता सिंह, सुजाता कनोजिया, नगर अध्यक्ष रजत कुमार सिंह, नागरिक संघर्ष समिति के सचिव रमेश सिंह, पवन मिश्रा, राहिल खान आदि लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]