प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम  के तहत जिले के छह लाभुकों को प्रदान किया गया स्वीकृति पत्र

रिपोर्ट: राहुल पराशर|अररिया

उद्योग विभाग द्वारा संचालित योजनाओं में प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के तहत जिले के 06 चयनित लाभुकों को गुरुवार को समाहरणालय स्थित परमान सभागार में कार्यक्रम आयोजित कर स्वीकृति पत्र प्रदान किया गया। इस अवसर पर अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी सह जिला जनसंपर्क पदाधिकारी सोनी कुमारी, महाप्रबंधक जिला उद्योग केन्द्र कृष्ण कुमार भारती, अग्रणी बैंक प्रबंधक एवं संबंधित बैंक के प्रतिनिधि सहित चयनित लाभुक उपस्थित थे।

इस संबंध में महाप्रबंधक जिला उद्योग केन्द्र अररिया द्वारा बताया गया कि प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के तहत निर्धारित लक्ष्य 300 के विरुद्ध 257 आवेदनों को स्वीकृति प्रदान की गई है। वहीं प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद उन्यन योजना के लिए निर्धारित लक्ष्य 193  के विरुद्ध 106 आवेदनों को स्वीकृति प्रदान की गई है। उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत 69 आवेदन विभिन्न बैंकों में प्रक्रियाधीन है। साथ ही उक्त दोनों योजनाओं से संबंधित अधिक जानकारी हेतु तथा लाभ प्राप्त करने के लिए जिला उद्योग केंद्र अररिया से संपर्क किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]