सुपौल: अतिरिक्त उप स्वास्थ्य केंद्र करजाईन में प्रसव केंद्र का किया गया शुभारंभ

रिपोर्ट: राजीव मिश्रा|करजाईन

जिले के करजाईन बाजार स्थित अतिरिक्त उप स्वास्थ्य केंद्र के प्रांगण में अतिरिक्त भवन का उद्घाटन शुक्रवार को सांसद दिलेश्वर कामत, जिलाधिकारी कौशल कुमार, विधायक अनिरुद्ध प्रसाद यादव, पूर्व विधायक उदय प्रकाश गोईत, लखन ठाकुर, सिविल सर्जन ललन ठाकुर आदि ने किया।

इस दौरान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद ने करजाईन बाजार में इस सुविधा के लिए जिलाधिकारी की प्रशंसा करते हुए कहा की इसके निर्माण से इस क्षेत्र के महिलाओं को यही प्रसव सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि जिले में मेडिकल कॉलेज की भी स्थापना की गई है। सुपौल संसदीय क्षेत्र में सड़कों एवं पुलियों का निर्माण हो रहा है। क्षेत्र के विकास में वह पूरी तरह जुटे हैं।

वहीं जिलाधिकारी कौशल कुमार ने कहा कि अब यहां प्रसव की सुविधा उपलब्ध होगी। यहां आने वाले को किसी तरह की असुविधा नहीं हो इसका ख्याल रखा जाएगा। कार्यक्रम को विधायक अनिरूद्ध प्रसाद यादव, पूर्व विधायक उदय प्रकाश गोईत, लखन ठाकुर, जदयू के वरिष्ठ नेता शशि प्रसाद सिंह आदि ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत सिविल सर्जन ललन ठाकुर तथा मंच संचालन जदयू प्रखंड अध्यक्ष कमल प्रसाद यादव ने किया।

इस मौके पर वीरपुर एसडीएम नीरज कुमार, एसडीपीओ सुरेंद्र कुमार, बीडीओ राघोपुर ओमप्रकाश, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी राघोपुर दीप नारायण राम, उपप्रमुख शंकर गुरुमैता, ललन गुरुमैता, डॉ. रमेश प्रसाद यादव, मुखिया ललिता देवी, पैक्स अध्यक्ष बिंदेश्वर मरीक,  आदि लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]