सुपौल: 67 में 61 बच्चो ने ऑल इंडिया सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा में पास कर स्कूल का नाम किया रौशन

रिपोर्ट: अमरेश कुमार|पिपरा

सूबे में बदहाल शिक्षा व्यवस्था को लेकर आए दिन चर्चाएं आम होती रहती है। लेकिन इससे इतर कुछ ऐसे निजी शिक्षण संस्थान भी है जहां बच्चों ने परीक्षा के परिणाम से न सिर्फ स्कूल का नाम रौशन किया बल्कि जिले का भी मान बढ़ाया है।

न्यूनतम संसाधन और आधुनिकता से कोसों दूर सुपौल  नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड न 6 गौरव गढ़ में अवस्थित  सार्थक प्राइमरी एकेडमी में पढ़ने वाले बच्चों ने ऑल इंडिया सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन किया है। दरअसल परीक्षा में शामिल इस निजी शिक्षण संस्थान के 67 बच्चों में से 61 बच्चों ने परीक्षा में उत्तीर्ण कर  सबको चौंका दिया है। जिससे बच्चे सहित अभिभावकों में खुशी की लहर है। खास बात यह है की इसको लेकर अब लोगों में इस संस्थान की चर्चा होने लगी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]