सुपौल: मेरा पहला वोट देश के लिए कार्यक्रम का हुआ आयोजन

न्यूज डेस्क सुपौल:

स्वीप कोषांग के तहत युवा मतदाता, फर्स्ट टाइम वोटर के मतदाता जागरूकता हेतु आईटीआई, सुपौल के सेमिनार हॉल में युवा मतदाताओं का पाठशाला “मेरा पहला वोट देश के लिए” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिलाधिकारी कौशल कुमार ने किया। कार्यक्रम में मतदाता जागरूकता शपथ सभी छात्र-छात्राओं को दिलायी गई एवं वोट डालने जाना है अपना फर्ज निभाना है की तर्ज पर सभी छात्र-छात्राओं को जागरूक किया गया और बताया गया कि मतदान के दिन मतदान केंद्र पर पहुंचकर अपने वोट का इस्तेमाल अवश्य करें ताकि एक अच्छे लोकतंत्र की स्थापना की जा सके।

कार्यालय में अपर समाहर्ता राशिद कलीम अंसारी, जिला समन्वयक स्वच्छता डीआरडीए सोनम कुमारी, डीआरसीसी प्रबंधक डॉ. शैलेश कुमार, आईटीआई सुपौल के अध्यापक  विवेक कुमार, कार्यपालक सहायक, जिला सूचना एवं जन संपर्क कार्यालय सहित अन्य कर्मी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]