अररिया: 60 ग्राम स्मैक और 4.03 लाख नगद के साथ महिला समेत चार नशे के कारोबारी गिरफ्तार

रिपोर्ट: राहुल पराशर|अररिया

अररिया जिला पुलिस को नशे के कारोबार के खिलाफ एक बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने 4 लाख 3 हजार 390 रूपये और नौ लाख रूपये मूल्य के स्मैक के साथ चार नशे के कारोबारियों को गिरफ्तार किया है। जिसमे एक महिला कारोबारी भी शामिल है। सदर एसडीपीओ रामपुकार सिंह के नेतृत्व में गठित स्पेशल टीम ने आरएस थाना क्षेत्र के रजोखर वार्ड संख्या 5 स्थित 25 वर्षीय सोहराब उर्फ छोटू अंसारी के घर पर छापेमारी कर यह कामयाबी हासिल की।

इस बात की जानकारी अपने कार्यालय कक्ष में एसपी अमित रंजन ने प्रेस कांफ्रेंस कर यह जानकारी दी। अररिया एसपी अमित रंजन ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि रजोखर थाना क्षेत्र के वार्ड संख्या 5 स्थित छोटू अंसारी के घर से नशे के कारोबार को चलाया जा रहा है। सूचना के सत्यापन को लेकर सदर एसडीपीओ रामपुकार सिंह के नेतृत्व में पुलिस उपाधीक्षक संतोष पोद्दार,नगर थानाध्यक्ष मनीष कुमार रजक, डीआईयू प्रभारी अजीत चौधरी, आरएस थानाध्यक्ष राकेश कुमार, एसआई शिल्पा कुमारी, अराधना कुमारी, सिमरन दरखशा, पूजा कुमार और डीआईयू टीम की एक विशेष टीम गठित की गई। जिसके द्वारा रजोखर में जब छोटू अंसारी के घर में छापेमारी की गई तो नगद 4 लाख 3 हजार 390 रुपैया के साथ नौ लाख रूपये मूल्य के 60 ग्राम स्मैक बरामद किया गया।

एसपी अमित रंजन ने बताया कि मौके से ही पुलिस ने ही 25 वर्षीय सोहराब उर्फ छोटू अंसारी पिता रुस्तम अंसारी के साथ 21 साल के मो नूर हसन पिता नवी हसन, 25 साल के मो अख्तूर पिता मो उमर और 55 साल की रंजीना खातून पति हजाम अंसारी को गिरफ्तार किया गया।एसपी ने बताया कि छोटू अंसारी का पुराना आपराधिक इतिहास है। उनके खिलाफ अररिया नगर थाना और आरएस थाना में 7 संगीन मामले पूर्व से ही दर्ज हैं। वहीं रंजीना खातून के खिलाफ भी आरएस थाना में 23.11.18 को प्राथमिकी कांड संख्या 824/18 दर्ज है।मामले में एसपी ने आरएस थाना में धारा 21(बी) और एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी कांड संख्या 12/2024 दर्ज किए जाने की बात कही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]