सुपौल: राघोपुर में आग लगने से 2 घर व 2 पॉल्ट्री फार्म समेत लाखो की सम्पति जलकर खाक, ग्रामीणों एवं दमकल की मदद से आग पर पाया काबू

न्यूज डेक्स सुपौल:

जिले के राघोपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत धरहारा पंचायत के चिकनापट्टी वार्ड नंबर 07 में एक घर में मंगलवार को सुबह करीब 10:30 भीषण आग लग गई। आग लगने से दो घर जलकर राख हो गया। वहीं घर के बगल में बने ललित कुमार के दो पॉल्ट्री फार्म में भी आग लग गया। आगलगी में लाखों की सम्पत्ति जलकर खाक हो गया। आग लगने के बाद स्थानीय लोगों ने दमकल विभाग को सूचना दिया। जिसके बाद ग्रामीणों एवं दमकल गाड़ी के अथक प्रयास के बाद आग पर काबू पा लिया गया। आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। आगलगी में करीब 5 लाख रुपये का नुकसान हुआ।

जानकारी देते हुए गृह स्वामी ललटू कुमार ने बताया कि मंगलवार सुबह करीब 10:30 बजे उनके घर में आग लग गई। आग लगने से उनका दो घर जलकर राख हो गया। बताया कि आग लगने से घर का सारा सामान जलकर खाक हो गया। बताया कि आगलगी में दो घर, घर मे रखा सभी सामान, करीब 25 हजार रुपया नकदी जल गया।

वहीं बगल में बने पॉल्ट्री फॉर्म के मालिक ललित कुमार ने बताया कि उनके पॉल्ट्री फ़ॉर्म के बगल में एक घर मे आग लग गई जिस वजह से उनके दो पॉल्ट्री फार्म में भी आग लग गई। उन्होंने कहा कि बगल वाले घर मे आग लगने के कारण उनकी चिंगाडी से उनके पॉल्ट्री फॉर्म में आग लग गया। जिसमे हजारों मुर्गियां जल गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]