सुपौल: सिमराही चौक पर खाली कराया गया अतिक्रमण, आवाजाही को देखते हुए सडक़ निर्माण कार्य भी जारी

न्यूज़ डेस्क सुपौल:

जिले के राघोपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सिमराही बाजार में रविवार की रात प्रशासनिक अधिकारियों ने बुलडोजर के साथ सिमराही जेपी चौक पर पहुंचकर अतिक्रमण खाली करने हेतु अभियान चलाया। इस दौरान बीडीओ ओम प्रकाश, सीओ रश्मि प्रिया, थानाध्यक्ष नवीन कुमार, एसआई विनय कुमार सिंह सहित दर्जनों पुलिस बल मौजूद रहे।

मालूम हो कि अतिक्रमण को खाली करवाने से पूर्व रविवार को दिन में ही सभी लोगों को सूचना देकर अतिक्रमण स्वयं खाली करने का आग्रह किया गया था। जिसके बाद रात्रि में यह अभियान चलाया गया। इसके अलावा रोड कंस्ट्रक्शन कंपनी द्वारा अतिक्रमण हटने के साथ ही सड़क के खाली जगहों पर सड़क बनाने का भी कार्य शुरू कर दिया गया है।

उक्त मामले में सीओ रश्मि प्रिया ने बताया कि एनएच 106 के सड़क निर्माण को लेकर मेन चौक पर काफी दिक्कत आ रही थी। इसलिए राहगीरों तथा आमलोगों के परेशानियों को ध्यान में रखते हुए रात्रि में ही इस कार्य को सम्पन्न करवाया जा रहा है। बताया कि अतिक्रमण खाली करने के पूर्व लोगों को स्वयं ही अतिक्रमण हटाने हेतु सूचना दे दिया गया था। बताया कि अतिक्रमण खाली कर रात्रि में ही चौक के समीप एनएच 106 सड़क का निर्माण कार्य भी सम्पन्न करवाया जाएगा, ताकि लोगों को कोई असुविधा न हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]