सुपौल नगर परिषद वार्ड 01 गजना चौक के समीप लगी भीषण आग, करीब तीन दर्जन घर सहित लाखों की संपति खाक

रिपोर्ट: अमरेश कुमार|सुपौल

सुपौल नगर परिषद वार्ड 01 में गजना चौक के समीप भीषण आग लगी है। जिसमे करीब तीन दर्जन घर जलकर खाक हो जाने की बात कही जा रही है। लाखों की संपति भी जलकर राख हो गया है। बताया जा रहा है कि बिजली की शॉट सर्किट से आग लगी है जो पछुआ हवा के कारण आसपास के घरों को अपनी चपेट में ले लिया। इस अगलगी के बीच सिलेंडर भी फटे। जिससे आग तेजी से फैल गई। हालांकि मौके पर दमकल की गाड़ी भी पहुंच गई जो आग बुझाने में जुट गए। स्थानीय लोगों के सहयोग से दमकल की गाड़ियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया है। कितने घर जले हैं और कितने की क्षति हुई है इसका आकलन किया जा रहा है। आगलगी के कारण मौके पर अफरातफरी का आलम है।

मौके पर बड़ी संख्यां में स्थानीय लोग, स्थानीय प्रतिनिधि और प्रशासन के अधिकारी और कर्मी भी पहुंच गए हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि इस भीषण आगलगी में करीब 27 परिवार के तीन दर्जन से अधिक घर सहित लाखों की संपति जलकर खाक हो गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]