सुपौल: रामनवमी व ईद को लेकर राघोपुर थाना परिसर में आयोजित हुई शांति समिति की बैठक, अफवाह फैलाने वालों पर रहेगी नजर

न्यूज डेस्क सुपौल:

जिले के राघोपुर थाना परिसर में रविवार को रामनवमी व ईद पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बीडीओ ओमप्रकाश के अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में थानाध्यक्ष नवीन कुमार सहित दर्जनों जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

इस दौरान बैठक को संबोधित करते हुए बीडीओ ओमप्रकाश ने कहा कि राघोपुर प्रखंड क्षेत्र में आजतक दोनों समुदाय शांतिपूर्ण तरीके से सभी पर्व को मानते आए हैं और उम्मीद है कि आगे भी सारा पर्व त्योहार दोनों समुदाय आपसी भाईचारे व सौहार्द के साथ मनाएंगे। उन्होंने कहा कि पर्व त्योहारों में किसी भी प्रकार के अपवाह पर ध्यान न दें। अपवाह फैलाने वालों की सूचना तुरंत प्रशासन को दें।

वहीं थानाध्यक्ष नवीन कुमार ने कहा कि ईद पर्व को शांतिपूर्ण माहौल में सम्पन्न कराने को लेकर प्रशासन द्वारा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की जाएगी, साथ ही प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न चौक चौराहे व ईदगाह स्थल के पास पुलिस बल के साथ साथ दंडाधिकारी भी नियुक्त किया जाएगा। कहा कि शरारती तत्वों द्वारा माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया गया तो उसे बख्शा नही जाएगा। शरारती तत्वो पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी। थानाध्यक्ष ने जनप्रतिनिधियों से कहा कि अपने-अपने क्षेत्र में आपलोग भी पैनी नजर बनाए रखें, ताकि थाना क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम रखा जा सके।

मौके पर प्रो कमल यादव, महेंद्र गुप्ता, अताउर रहमान, सचिन माधोगड़िया, गोपीकान्त झा, उमेश गुप्ता, शैलेंद्र सिंह, बबलू चौधरी, मित्तन यादव, बिंदा प्रसाद गुप्ता, सुरेंद्र मंडल, राजाराम मेहता, संजेश पगाड़िया, सुभाष कुमार यादव, मो टुन्ना, रवि दास, गुड्डू गुप्ता, रामचंद्र यादव, बैद्यनाथ भगत, नूर आलम, रवि तिवारी, भूपेंद्र यादव, राधेश्याम भगत, रामेश्वर यादव, विजय मंडल, धीरेंद्र राम, मो अकरम, बबलू सादा, प्रशांत वर्मा, संतोष राम सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]