सुपौल: दिनदहाड़े गोली मार कर माइक्रो फाइनेंस कर्मी से छीने 19 हजार 5 सौ रुपये, जख्मी फाइनेंस कर्मी की हालत गंभीर, रेफर

न्यूज डेस्क सुपौल:

जिले के त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र के बाजितपुर स्थित भुतही पुल के समीप शुक्रवार को पल्सर बाइक सवार तीन अज्ञात अपराधियों ने आईआईएफएल समस्ता माइक्रो फाइनेंस लिमिटेड के एक कर्मी को गोली मारकर 19 हजार 5 सौ रुपये छीन लिए हैं। गोली फाइनेंस कर्मी 26 वर्षीय चंदन कुमार के बायें कंधे में लगने से वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया है जिसे घायल अवस्था में त्रिवेणीगंज अनुमंडलीय अस्पताल ईलाज के लिए लाया गया है जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ बीएन पासवान द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर ईलाज के लिए सदर अस्पताल सुपौल रेफर कर दिया गया है।

घटना के संबंध में जख्मी माइक्रो फाइनेंस कर्मी 26 वर्षीय चंदन कुमार ने बताया कि बाजितपुर से कलेक्शन कर वापस उसी गाँव में बबन कुमार के यहां संचालित फिनो पेमेंट बैंक के सीएसपी में जमा करने जा रहे थे कि इसी दरम्यान काले रंग की पल्सर बाइक पर सवार तीन अज्ञात अपराधियों ने पीछे से मेरे बायें कंधे में गोली मार दिया जिससे हम अनियंत्रित होकर बाइक लेकर गिर गए।जिसके बाद बाइक सवार हमलावर अज्ञात अपराधियों ने मेरे पॉकेट से कलेक्शन का 19 हजार 5 सौ रुपये छीन कर भाग गए।

वहीं अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ बीएन पासवान ने बताया कि जख्मी को एक गोली बायें कंधे में लगी है, गोली अंदर ही फंसा हुआ है। जख्मी को प्राथमिक उपचार करने के बाद बेहतर ईलाज के लिए सदर अस्पताल सुपौल रेफर कर दिया गया है।

इधर, घटना को लेकर त्रिवेणीगंज एसडीपीओ विपीन कुमार ने बताया कि शुक्रवार दिन के ढाई बजे भुतही पुल के पास समस्ता माइक्रो फाइनेंस कर्मी चंदन कुमार को पीछे से गोली मार कर जख्मी कर उस के पास से 19 हजार 5 सौ रुपये छीनतई की घटना हुई है। फाइनेंस कर्मी जख्मी है जिसे प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर ईलाज के लिए बाहर रेफर किया गया है। मामले की हरेक विन्दुओं की बारीकी से अनुसंधान की जा रही है।जल्द ही अपराधियों को पकड़ लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]