सुपौल: बारिश से करजाईन-गोसपुर पथ जलमग्न, ग्रामीण कार्य विभाग नहीं दे रहा ध्यान

रिपोर्ट: राजीव मिश्रा|करजाईन

जिले के करजाईन गोसपुर पथ पर बारिश के पानी से जगहों जगह पर टूटे हुए सड़क में बने गड्ढों में बारिश का पानी जमा हो जाने से सड़क जल समाधी के रुप में नजर आने लगे हैं। खास कर करजाईन-गोसपुर चौक से आगे करजाईन पंचायत भवन के पास सड़क में बने बड़े बड़े गड्ढे में बारिश का सारा पानी जमा हो जाने से बाढ जैसा मंजर देखने को मिल रहा है। वहीं इसी पथ में राजेंद्र स्वर्णकार के घर पास एवं मुस्लिम टोला पर भी बारिश का पानी अत्यधिक जमा हो गया है। जिससे राह चलते राहगीरों व वाहन चालकों के बीच इस पथ होकर सफर करना मुश्किल हो गया है। गुरुवार की रात्रि आए आंधी बारिश से करजाईन-गोसपुर सड़कों पर सफर करना किसी चुनौती से कम नहीं है। सफर के दौरान कई दोपहिया एवं तीन पहिया वाहन चालक गढ्ढे में गिरकर जख्मी हो गई हैं। मगर बार बार समाचार प्रेशन के बावजूद भी भी ग्रामीण कार्य विभाग एवं सड़क निर्माण कम्पनी के संवेदक का ध्यान इस सड़क को बनवाने की और नहीं जा रहा है। एक तरफ आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियां जोड़ो पर है। विगत पांच वर्षों में किए गए कार्य के बारे में जनप्रतिनिधियों से लोग सवाल पूछ रहे हैं कि जहां एक तरफ ढिंढोरा पीट कर कहा जा रहा है कि सड़को का जाल बिछ रहे पर करजाईन-गोसपुर पथ की की बद से बत्तर हालत क्यों बना हुआ है। इस पथ को ग्रामीण कार्य विभाग किस नजरिया से देख रहे हैं। इस पथ को अनदेखी करना कहां तक उचित है। चुनाव के बिगुल फुक चुके हैं, प्रत्याशी अपने अपने क्षेत्र की कार्यों की अनगिनत निनती करवाने एवं सफलता की श्रेय लेने में जुटी हुई है। मगर सच्चाई कुछ और ही बयां कर रही है।

इस बारे में ग्रामीण कार्य विभाग के इजक्युटीव अंजनी कुमार से पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि सहायक अभियंता अंजनी कुमार ने बताया कि 10 दिनों के भीतर खुद से करजाईन गोसपुर पथ का जायजा लेकर इस पथ का मरम्मत कार्य किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]