सुपौल: आंधी एवं ओलावृष्टि से फसल को पहुंचा नुकसान, घरों के टीन उड़े

रिपोर्ट: राजीव मिश्रा|करजाईन

गुरुवार की रात्रि में सुपौल जिले में आए आंधी तूफान ने क्षेत्र में जमकर कहर बरपाया। तकरीबन एक घंटे तक चले आंधी व ओलावृष्टि से गेहूं, मक्का, सूर्यमुखी,आम, लीची को काफी नुकसान पहुंचा है। तेज हवा के कारण कई लोगों के घर का खपड़ा तथा चदरा व एलीवेसटर भी आंधी में उड़ गए। वहीं खून पसीने से लगाए फसल को बर्बाद देख क्षेत्र के किसानों के चेहरे मायूस हो गए हैं। किसानों ने बताया कि गेहूं की कटाई एवं गेहूं तैयारी करने का कार्य चल रहा है। लेकिन तेज आंधी बारिश व ओलावृष्टि के कारण गेहूं व मक्का की फसल को काफी नुकसान पहुंचा है। साथ ही साथ आम लीची के फल को भी काफी नुकसान हुआ है। आम लीची के कई पेड़ टूट कर गिर गए। वहीं टिकुले भी टूट कर बर्बाद हो गए। फसल की बर्बादी को देख किसानों के चेहरे पर मायूसी छा गई है। क्षेत्र के किसानों ने सरकार से फलस क्षति की जांच कर मुआवजा देने की मांग की है।

वहीं आंधी तूफान के कारण जगदीशपुर फीडर की बिजली सेवा पूर्णतः बाधित रही। बिजली उपभोक्ता को गुरुवार रात्रि के 8 बजे से लेकर शुक्रवार की शाम 5 बजे तक बिजली नहीं मिलने से लोगों काफी परेशान दिखे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]