मधुबनी: चैत्र नवरात्र पर बेलनउती को लेकर निकली भव्य झांकी

न्यूज डेस्क मधुबनी:

जिले के लौकहा बाजार स्थित मां दुर्गा मंदिर परिसर एवं मंदिर के समीप ही शिशु अस्पताल के बगल में भव्य चैत्र नवरात्र पूजा का आयोजन किया गया है। मंगलवार को कलश स्थापना के साथ शुरु हुऐ नौ दिवसीय पूजा का समापन शुक्रवार को होगा। रविवार को पूजा स्थल से बेलनउती के लिए भव्य झांकी निकाली गई। उक्त झांकी में विभिन्न देवी-देवताओं का भेष धड़े छोटे-छोटे बच्चे और बच्चियां अत्यंत ही मनमोहक लग रहे थे।

बता दें कि यह झांकी थाना चौक से अंबेडकर चौक होते हुए भारत-नेपाल बॉर्डर तक गई जहां विधिवत पूजन के बाद वापस लौकहा बाजार होते हुए पूजा स्थल तक आई। झांकी के दौरान शिवम एवं शत्रुघ्न मां की पालकी कांधे पर लिए पैदल चल रहे थे वहीं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर लौकहा थाना के ग्रामीण पुलिस के जवान भी मुस्तैदी से साथ दिखे। झांकी में सैकड़ों की संख्या में बच्चे-बच्चियां, महिलाऐं, युवा-युवतियां व पुरुष श्रद्धालु शामिल थे।

उक्त आयोजन को लेकर शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ संजय कुमार झा ने कहा कि हिंदू नववर्ष की शुरुआत के साथ चैत्र नवरात्र का आयोजन होता है। समाज के सभी वर्ग के लोगों के सहयोग से यह आयोजन सफल हो पाया है। वहीं स्थानीय मुखिया संजीव कुमार व शिक्षक तरुण कुमार सिंहा ने भी चैत्र नवरात्र, छठ एवं हिंदू नववर्ष की शुभकामनाएं दी।

झांकी समारोह में सरपंच रॉबिन प्रसाद, राजेंद्र पासवान, बद्री चौरसिया, अविनाश सिंहा, कमलेश कुमार, रंजीत साह, गौरव कर्ण, अवधेश साह, राजेश साह, उमेश पासवान, महेंद्र साह, देव कुमार यादव, विजय झा, के. डी. झा, राजू कामत, विनोद गुप्ता, रंजीत गुप्ता, संतोष गुप्ता समेत सैकड़ों लोग शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]