पटना: ABVP कार्यकर्ताओं ने K K Pathak के आवास का किया घेराव, कार्यकर्ताओं से पुलिस की झड़प, दिया उग्र आंदोलन की चेतावनी

न्यूज़ डेस्क पटना:

विश्वविद्यालयों के खाते संचालन पर लगी रोक के विरोध में सोमवार को ABVP के कार्यकर्ताओं ने शिक्षा विभाग के अपर सचिव केके पाठक के आवास का घेराव करते हुए नारेबाजी शुरू कर दिया। इसके बाद पुलिस ने जब कार्यकर्ताओं को रोकना चाहा तो पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई, साथ ही धक्का मुक्की की भी बात सामने आ रही है। जिसके बाद पुलिस ने कुछ कार्यकर्ताओं को हिरासत में भी ले लिया। वहीं, इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केके पाठक गो बैक के भी नारे लगाए।

उक्त मामले में जानकारी देते ABVP के कार्यकर्ताओं ने बताया कि शिक्षा विभाग के अपर सचिव केके पाठक के तानाशाही रवैये के कारण राज्य की शिक्षा व्यवस्था गर्त में जा रहा है। जिसका खामियाजा पूरे राज्य को भुगतना पड़ रहा है। कहा कि उनके द्वारा विश्वविद्यालयों के खातों पर रोक लगा दिया गया है, जिसके कारण विश्वविद्यालयों की स्वायत्तता खतरे में पड़ गई है। कहा कि पिछले कई महीनों से शिक्षकों, कर्मचारियों तथा पेंशनधारियों के वेतन भुगतान पर रोक लगा दिया गया है। कार्यकर्ताओं ने कहा है कि अगर जल्द ही विश्वविद्यालयों के खाते से रोक नहीं हटाया गया तो आगे और भी उग्र आंदोलन किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]