सुपौल: प्रतिबंधित दवा की दो हजार बोतलें जप्त, पिपरा पुलिस की कार्यवाही में दो वाहन सहित पांच आरोपी गिरफ्तार

रिपोर्ट: अमरेश कुमार|सुपौल

जिले के पिपरा पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए नशा के लिए उपयोग में लाई जाने वाली प्रतिबंधित दवा की बड़ी खेप को पकड़ने में सफलता प्राप्त की है। पिपरा पुलिस को सूचना मिली कि क्षेत्र में बड़ी तादाद में मादक पदार्थ की तस्करी कर लाया जा रहा है। इसी आधार पर थानाध्यक्ष पिपरा संजय दास के नेतृत्व में टीम गठित की गई। इसी दरम्यान सोमवार की सुबह तकरीबन तीन बजे सुबह किशनपुर से पिपरा की तरफ आने वाली सड़क पर बेरिया पुल के समीप दो चार पहिया वाहन आती दिखी, जब उसे रोकने का इशारा किया गया तो एक गाड़ी से अंधेरे का फायदा उठा कर कुछ लोग भाग निकले, जिसे पकड़ने का प्रयास किया गया। वहीं दूसरी चार पहिया स्कार्पियो को रोक कर तलाशी ली गई तो उसमें रखे कफ सिरप 100 एमएल की 1070 बोतल व दूसरी गाड़ी से 100 एमएल की 1000 बोतल बरामद की गई। कुल 2070 बोतल बरामद की गई। 

जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष ने बताया कि महिंद्रा स्क्यूवी 500 डब्लू 10 बी आर 01 पीजे 9705 और बीआर 19 सी 7777 गाड़ी से प्रतिबंधित दवा मिलने के बाद जप्त कर लिया गया है। वहीं स्कार्पियो पर सवार पांच लोगो को हिरासत में लिया गया, जिनसे कफ सिरप के वैध कागजात मांगे जाने पर किसी तरह के कोई कागजात नही दिखाए गए। मामले की जानकारी दंडाधिकारी पिपरा सीओ उमा कुमारी को दी गई है। मामले को लेकर सुसंगत धाराओं के तहत पिपरा थाना काण्ड संख्या 125/24 दर्ज कर आठ लोगो को नामजद अभियुक्त बनाया गया है, जिसमे पकड़े गए पांच लोगो को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है, जिनमें अमित कुमार, रतन कुमार, अजय कुमार, सुभाष कुमार व राहुल कुमार शामिल है। 

वहीं पकड़े गए लोगो में चार मधेपुरा व एक सहरसा जिले का रहने वाला बताया जा रहा है। इन पांच के अलावा गाड़ी मालिक व भागे चालक को भी अभियुक्त बनाया गया है। इस विशेष अभियान में पिपरा थाना के पुअनि प्रकाश रजक, ललन कुमार झा, मुकेश कुमार सहित अन्य सुरक्षा बल शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]