सुपौल: बंधन बैंक कर्मी से अपराधियों ने 9 लाख 95 हजार रुपये लुटे, बैंक कर्मियों के कार पर दो राउंड फायरिंग, जांच में जुटी पुलिस

न्यूज़ डेस्क सुपौल:

जिले के भीमपुर थाना क्षेत्र से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां पांच से छः की संख्या में अपराधियों ने हथियार के बल पर बंधन बैंक कर्मियों से 9 लाख 95 हजार रुपये लूट लिया। साथ ही अपराधियों ने दो राउंड फायरिंग भी किया, जो बैंक कर्मियों के कार पर जाकर लगी। वहीं मामले की जानकारी मिलने के बाद भीमपुर पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

घटना को लेकर पीड़ित बंधन बैंक कर्मी संदीप कुमार ने बताया कि वह बसंतपुर से नौ लाख 95 हजार कैस लेकर प्रतापगंज जा रहे था, इसी बीच भीमपुर थाना क्षेत्र के रानीपट्टी रेलवे ढाला के समीप पांच छः की संख्या में अपराधियों ने हथियार दिखाकर उसे रोक लिया। जिसके बाद दो राउंड गोली चला दिया, लेकिन गोली कार पर लगी। अपराधियों इस बीच कार में रखे 9 लाख 95 हजार कैस लेकर वहां से भाग निकले। जिसके इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पुलिस ने पहुंचकर घटना की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल मौके पर मौजूद पुलिस कुछ भी बोलने से परहेज कर रही है। हालांकि थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार पांडे ने कहा कि बंधन बैंक कर्मी से 9 लाख 95 हजार रुपए लूटे जाने की शिकायत मिली है। घटना की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]