सुपौल: रामनवमी पूजा को लेकर आयोजित की गई शांति समिति बैठक, शांति एवं शोहार्दपूर्ण बनाने की अपील की

रिपोर्ट: अमरेश कुमार|सुपौल

जिले के पिपरा थाना परिसर में रामनवमी पूजा को लेकर सोमवार को शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता सीओ उमा कुमारी ने की। बैठक में रामनवमी पुजा शांति एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर विचार विमर्श किया गया।

सीओ उमा कुमारी ने बैठक में रामनवमी पूजा में किसी तरह का बिबाद नहीं हो और आदर्श आचार संहिता का पालन करने की निर्देश दिया। कहा कि रामनवमी के अवसर पर डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा, जुलूस के दौरान अस्त्र के प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी जाएगी। जिला निर्वाचन से मिले आदेश का शख्ती से अनुपालन कराने के लिए प्रशासन व पुलिस प्रतिबद्ध है। कहा कि इसबार का गाइड लाइन अलग है, उलंघन संबंधित गतिविधि सोशल साइट्स पर वायरल होने पर संबंधितो के विरुद्ध कानुनी कार्रवाई सुनिश्चित रहेगी। वहीं बैठक में उपस्थित कई गण्यमान लोगों ने रामनवमी जुलूस के रूपरेखा बताया।

आयोजित बैठक में सशीसेखर यादव, तेजनारायण सिंह, भुवनेश्वर पासवान, अनुज कुमार साहू, दिलीप शर्मा, शंभू कुमार, कामत, जय कृष्ण चौधरी, अजय कुमार, पुरषोत्तम चौधरी, राम भगवान यादव, जेपी यादव, नवीन कुमार, प्रकाश कुमार के अलावे थाना क्षेत्र के जनप्रतिनिधि एवं प्रबुद्ध लोग शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]