सुपौल: एनडीए उम्मीदवार दिलेश्वर कामत ने दाखिल किया नामांकन, एनडीए के दिग्गजों ने जनसमूह से किया नरेंद्र मोदी को तीसरी बार पीएम बनाने की अपील

रिपोर्ट: अमरेश कुमार|सुपौल

सुपौल में एनडीए प्रत्याशी दिलेश्वर कामत के नामांकन के बाद जनसभा का आयोजन किया गया। जिसमे एनडीए के कई दिग्गज पहुंचे। कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, लोजपा आर के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान, लोक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा, राज्य सभा सांसद रामनाथ ठाकुर, मंत्री बिजेंद्र यादव, नीरज बबलू, शिला मंडल, नीतीश मिश्रा और रत्नेश सदा सहित अन्य नेता जनसभा में शामिल हुए। इस दौरान वक्ताओं ने जनसमूह से पीएम नरेंद्र मोदी  को तीसरी बार पीएम बनाने की अपील की।

वक्ताओं ने कहा कि डबल इंजन की सरकार के तेजी से विकास हो रहा है। केंद्र में फिर से एनडीए की सरकार बनी तो बिकास की रफ्तार और तेज होगी। कहा कि अब हमलोग ऐसा कानून बनाने जा रहे हैं जिसमे बालू माफिया, शराब माफिया और भू माफिया की खैर नहीं है। अब उन माफियाओं को या तो जेल जाना पड़ेगा या फिर नेपाल भागना पड़ेगा।

इस दौरान उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने राजद पर तीखा हमला किया और कहा की लालटेन युग का अब अंत हो गया है और अब एलईडी का जमाना आया है। उन्होंने आरक्षण को लेकर भी राजद पर प्रहार किया और कहा की लालू यादव ने सिर्फ अपने परिवार को आरक्षण दिया है। इस दौरान जनसभा के बड़ी संख्यां में भिड़ देखी गई। तमाम नेताओं ने मौजूद जन समूह से सुपौल लोकसभा में एनडीए के उम्मीदवार दिलेश्वर कामत को जिताने की अपील की।

बता दें कि जनसभा से पूर्व रिपोर्ट सुपौल लोक सभा से एनडीए के प्रत्याशी दिलेश्वर कामत ने आज जदयू से नामांकन का पर्चा दाखिल किया। समाहरणालय परिसर के डीएम कार्यालय वेश्म में डीएम कौशल कुमार के समक्ष जदयू उम्मीदवार दिलेश्वर कामत ने नामांकन का पर्चा दाखिल किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]