सुपौल: राघोपुर में लगी आग, आग लगने से घर समेत सारा सामान जलकर हुआ राख

न्यूज डेस्क सुपौल:

जिले के राघोपुर थाना क्षेत्र के नगर पंचायत सिमराही अंतर्गत वार्ड नंबर 16 में मंगलवार की देर रात्रि एक घर मे आग लग गई। आग लगने से घर सहित घर में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया।

जानकारी देते पीड़ित गृहस्वामी राजकुमार पासवान ने बताया कि मंगलवार की रात करीब दस बजे वे लोग खाना खाकर सोने चले गए। देर रात करीब 11 बजे उनके रसोईघर से आग से लपटें उठने लगी। इसके बाद जब तक वे लोग जागते और आकर आग बुझाते, आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरी रसोईघर को अपने लपेटे में ले लिया। हालांकि समय रहते अगल बगल के पड़ोसियों द्वारा आग बुझाने का कोशिश शुरू कर दिया, जिसके कारण बगल वाला कमरा आग के चपेट में आने से बच गया। हालांकि आग ने रसोईघर को पूरी तरह अपने चपेट में ले लिया और रसोई घर में रखा अनाज, बर्तन, फर्नीचर सहित अन्य खाने पीने का सारा सामान जलकर राख हो गया।

बताया कि अगलगी की घटना में हजारों रुपये का सारा सामान जलकर राख हो गया। पीड़ित परिवार ने घटना को लेकर थानाध्यक्ष व अंचलाधिकारी को भी आवेदन देने की बात कही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]