सीएसपी संचालक सुजीत कुमार उर्फ छोटू को जन धन योजना के शानदार प्रदर्शन को लेकर एसबीआई के डीजीएम व एजीएम ने किया पुरस्कृत

रिपोर्ट: राजीव मिश्रा|करजाईन

रांची में आयोजित पटना सर्किल के कार्यक्रम में प्रधानमंत्री जन धन योजना में बेहतर कार्य के लिए करजाईन बाजार के सीएसपी संचालक सुजीत कुमार को दूसरा पुरस्कार दिया गया है। एसबीआई के डीजीएम नवल किशोर मिश्रा ने सेव सॉल्यूशन के सीएसपी संचालक सुजीत कुमार को पुरस्कार दिया। इस बारे में सुजीत कुमार ने बताया कि कार्यक्रम में बिहार तथा झारखंड के सीएसपी संचालक मौजूद थे। इस दौरान उन्हें बेहतर कार्य के लिए बिहार में प्रथम तथा बिहार-झारखंड में दूसरा पुरस्कार मिला।

इस मौके पर डीजीएम नवल किशोर मिश्रा तथा एजीएम आलोक नारायण व रवि प्रकाश ने सीएसपी संचालकों का हौसला-अफजाई करते हुए अच्छा कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया। वहीं सीएसपी संचालक सुजीत कुमार उर्फ छोटू को पुरुस्कृत करने पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधि सहित ग्रामीणों ने बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]