सुपौल: सफाई कर्मीयो ने पिपरा नगर पंचायत कार्यालय के सामने हंगामा, सड़क जाम कर किया प्रदर्शन

रिपोर्ट: अमरेश कुमार|सुपौल

जिलें के पिपरा नगर पंचायत के अधीन कार्यरत सफाईकर्मियों ने आज कार्यालय के सामने हंगामा किया। और सड़क जाम कर प्रदर्शन किया है। नाराज सफाईकर्मियों ने कहा कि जब तक उन्हे वेतन नहीं मिल जाता शहर में साफ सफाई का कार्य नहीं करेंगे। नाराज सफाई कर्मियों का आरोप है कि उन्हें ढाई महीने से वेतन नहीं मिला है। जिससे उनके समक्ष कई तरह की समस्या आ गई है। पैसे के अभाव में राशन पानी का जुगाड नहीं हो पा रहा है। कहा की शिकायत करने पर भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। इसी बात से तंग आकर पिपरा नगर पंचायत अंतर्गत कार्य करने वाले तमाम सफाई कर्मी आज से साफ सफाई का कार्य बंद कर दिया। और अक्रोशित सफाई कर्मी नगर पंचायत कार्यालय के सामने पहुंच कर हंगामा किया। इतना ही नहीं नाराज सफाई कर्मी ने पिपरा बाजार में नप कार्यालय के सामने एनएच 106 को सड़क जाम कर प्रदर्शन भी किया। हालांकि स्थानीय गणमान्य लोगों के पहल से कुछ देर में सफाई कर्मियों को समझा बुझा कर सड़क जाम हटा दिया गया। लेकिन शहर में साफ सफाई का कार्य बंद हो जाने से जगह जगह कचरा जमा हो जाने के कारण शहर की स्थिति नारकिय हो गई है।

हालांकि मौके पर नगर पंचायत पिपरा चेयरमैन मनोज कुमार सिंह से जानकारी ली गई तो उन्होंने बताया कि सफाई कर्मियों से बात किया गया है क्षेत्र में साफ सफाई कर्मियों द्वारा किया जा रहा है।नया ईओ आया है जिस कारण से पेमेंट में बिलंब हुई है। जल्द भुगतान किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]