सुपौल: एक ही रात दो घरों में लाखों का जेवरात सहित नकदी की चोरी से लोगों में दहशत, जांच में जुटी पुलिस

रिपोर्ट: अमरेश कुमार|सुपौल

जिले के पिपरा थाना क्षेत्र अंतर्गत अमहा पंचायत के तेतराही में अज्ञात चोरों द्वारा एक ही रात दो घरों में लाखों नगदी सहित कीमती जेवरात चोरी किए जाने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी अनुसार तेतराही निवासी मिथुन कुमार के घर मंगलवार की देर रात अज्ञात चोरों ने चारदीवारी पार कर छत पर प्रवेश कर सुनसान कमरे में गोदरेज की अलमारी तोड़ गोदरेज में रखा लगभग 40 हजार रुपए एवं तीन सोने की अंगूठी एवं अन्य जेवरात चुराकर चंपत हो गए। गृहस्वामी को चोरी के घटना की तब जानकारी मिली, जब वह सुबह में कमरा की ओर गया तो सभी सामान टूटा और बिखड़ा पड़ा हुआ था। गृहस्वामी ने बताया कि नगदी सहित 5 लाख रुपया की चोरी हुई है।

उधर दूसरी घटना अमहा पंचायत वार्ड नंबर 10 की है, जहां स्थानीय नीरज मंडल के घर भी अज्ञात चोरों के द्वारा घर का दरवाजा तोड़ नगदी सहित लाखों रुपए की चोरी कर ली गई। गृहस्वामी ने बताया कि दीवाल पार कर चोर प्रवेश कर तीन कमरे का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों ने अलमीरा में रखा लगभग 70 हजार रुपए सहित सोने की जेवरात चोरी कर ले गए। जिस कमरे में चोरी की गई वह कमरा बंद था तथा घर के लोग दूसरे कमरे में सोए हुए थे। उन्होंने बताया कि लड़की की शादी के लिए सोने की जेवरात बनाई गई थी तथा कुछ जेवरात पत्नी की थी। लगभग 8 लाख की चोरी होने की बात बताया जा रहा है। घटना की जानकारी तब मिली, जब सुबह में घर से दरवाजा पर निकला तो देखा कि मुख्य दरवाजे का ग्रिल सहित फाटक का ताला टूटा बिखरा पड़ा था। पीड़ित घरवालों ने बताया कि घटना की जानकारी थाने को दे दी गई है। पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गया है।

घटना के संबंध में थानाध्यक्ष संजय दास से जानकारी को लेकर कॉल किया गया तो उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]