सुपौल: तेज रफ्तार ट्रक ने मोटरसाइकिल सवार को रौंदा, एक की मौत दूसरा घायल, जांच में जुटी पुलिस

न्यूज डेस्क सुपौल:

जिले के प्रतापगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत मझौआ पल के समीप एनएच 57 पर ट्रक और मोटरसाइकिल में जोड़दार टक्कर हो गया। जिसमे एक कि मृत्यु हो गयी। प्राप्त जानकारी अनुसार लोगों ने बताया कि फारबिसगंज की तरफ से आ रही मोटरसाइकिल सवार को पीछे से आ ट्रक ने रौंद दिया जिसमें मोटरसाइकिल सवार युवक घायल हो गया। हालांकि मौके पर से ट्रक फरार हो गया। दुर्घटना के बाद मौके पर पहुंची 112 की पुलिस ने उसे राघोपुर रेफरल अस्पताल लाया गया जहां ईलाज के क्रम में मोटरसाइकिल सवार एक व्यक्ति की मौत हो गयी। वही दूसरे युवक को बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। घायल युवक की पहचान अंजारुल शेख उम्र 30 वर्ष पिता हिलन शेख रामनगर मुरीदाबाद निवासी के रूप में हुई। वही मृतक की पहचान हिरा शेख उम्र 33 वर्ष पिता हेलन शेख जगदीशपुर रामनगर मुरीबादबाद निवासी के रूप में हुई।

घायल व्यक्ति

वही जानकारी देते हुए रेफरल अस्पताल राघोपुर में ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर ने बताया कि मोटरसाइकिल सवार दोनों व्यक्ति बंगला तरफ से कही जा रहा था। बताया कि 112 की पुलिस ने घायल व्यक्ति रेफरल अस्पताल राघोपुर लाया। दोनों व्यक्ति का हालात काफी गंभीर था। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को रेफर करने के दौरान 1 व्यक्ति की मृत्यु हो गई तथा दूसरे को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। बताया कि घटना को लेकर राघोपुर एवं प्रतापगंज पुलिस को सूचना दे दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]