सुपौल से पढ़ाई कर घर लौट रहे छात्र की सड़क दुर्घटना में मौत

रिपोर्ट: अमरेश कुमार|सुपौल

जिले के किशनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत NH 57 पर कोसी पुल के समीप दर्दनाक सड़क दुर्घटना घटी है। जहां सुपौल से पढ़ाई कर घर लौट रहे एक छात्र की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई है। किसनपुर पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच में जुट गई है।
बताया गया है कि किशनपुर थाना क्षेत्र के अररहा निवासी विशंभर यादव के पुत्र 14 वर्षीय भूषण कुमार सुपौल में रहकर पढ़ाई करता था।

भूषण कुमार आज सुपौल से पढ़ाई कर अपने घर लौट रहा था।इसी दरम्यान वो एनएच 57 पर कोसी पुल के समीप जैसे ही पहुंचा। पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसे रौंद दिया। जिसमे घटनास्थल पर ही भूषण कुमार की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम में भेज जांच में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *