सुपौल: 730 पीस नकली लॉटरी टिकट और  3100 नकद के साथ एक गिरफ्तार

न्यूज डेस्क सुपौल:

जिले के राघोपुर थाना पुलिस ने शनिवार को एक लॉटरी कारोबारी को 730 पीस लॉटरी टिकट तथा 3100 रुपये नकद रुपये के साथ गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार आरोपी

जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष नवीन कुमार ने बताया कि संध्या गश्ती के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि सिमराही बाजार के पिपराही रोड स्थित एक चाय दुकान के सामने एक व्यक्ति द्वारा मोटरसाइकिल लगाकर नकली लॉटरी का कारोबार किया जा रहा है। जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उक्त जगह पर छापेमारी की तो एक व्यक्ति पुलिस को देखते हुए भागने का प्रयास करने लगा लेकिन पुलिस ने उसे दबोच लिया। जिसके बाद उस व्यक्ति की तलाशी ली गई। जिसमें पुलिस को नागालैंड स्टेट के विभिन्न सीरीज का 5 रुपये वाला कुल 730 पीस लॉटरी बरामद हुआ। साथ ही 3100 रुपये नकद एवं यामाहा मोटरसाइकिल भी बरामद किया गया। जिसके बाद उस व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान सिमराही वार्ड नम्बर 6 निवासी अंकित कुमार के रूप में किया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार लॉटरी कारोबारी को गिरफ्तार करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया है।

बरामद लॉटरी टिकट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *