सुपौल: बिजली विभाग की उदासीनता से उपभोक्ताओं की बढ़ी परेशानी, विभाग मौन

रिपोर्ट: अमरेश कुमार|सुपौल

जिले के पिपरा प्रखंड के आसपास के क्षेत्रों में लगातार बिजली कटौती होने से आमलोग परेशान है।बिजली किन वजहों से काटी जा रही है इस बात की जानकारी न बिजली विभाग दे रहा है और लोगो को भी पता नही की बिजली क्यों गुल है। हैरानी की बात है कि बिजली को लेकर उपभोक्ता जब मोबाइल से संपर्क करना चाहते है तो फोन उठाना मुनासिव नही समझते अगर भूलवश लाइन कनेक्ट भी हो जाता है तो उपभोक्ताओं को सही सही जानकारी नही दी जाती। ऐसे में उपभोक्ताओं का गुस्सा सातवें आसमान पर चढ़ जाता है उपभोक्ताओं का कहना कि प्रचंड गर्मी की वजह से लोगो के जीवन पर प्रतिकूल असर होने लगा है गर्मी की वजह से लोग बीमारी से ग्रसित हो रहे है। ऐसे समय में लोग प्रायः घरों में रहते है। लेकिन उस समय भी बिजली के अभाव में लोग परेशान हो जाते है।

स्थानीय कई लोगो ने बताया कि वर्क फ्रॉम होम को लेकर कम्पनियों में कार्यरत नोकरी पेशा लोगो के समक्ष भी मुसीबत खड़ी हो गई है। लोगों ने बताया कि गुरुवार की देर शाम से करीब 10 घंटे से बिजली आपूर्ति बंद है।बिजली के साथ साथ घरो में विकल्प के तौर पर लगाया गया इन्वर्टर भी जबाब देने लगा है। गौरतलब है कि बिजली आपूर्ति सुचारू रूप से कब ठीक होगा और उपभोगताओ को ससमय बिजली का लाभ मिला पाता है ये देखने वाली बात है। इधर बिजली आपूर्ति बंद रहने से लोगों में काफी आक्रोश देखी जा रही है।इस बाबत पिपरा कनीय अभियंता ने बताया कि बिजली की तार पर पेड़ गिरने की वजह से बिजली आपूर्ति बंद था जल्द ही बिजली बहाल कर दिया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]