जनता का अपार समर्थन मिला, लेकिन धन बल और सत्ता बल से हार गया: चंद्रहास चौपाल

रिपोर्ट: अमरेश कुमार|सुपौल

जिस तरह से विरोधी दल की ओर से चुनाव में बड़े बड़े नेता और मंत्री ने लगातार कैम्पेनिंग कर हमे कमजोर करने की कोशिश की गई, बावजूद हमारे साथ जनता का अपार समर्थन रहा। हमारे कार्यकर्ता हमेशा मौके पर डटे रहे। हमें अप्रत्याशित वोट भी मिले, लेकिन हम धन बल और सत्ता बल के सामने हार गए। उक्त बातें सुपौल संसदीय क्षेत्र से चुनाव हारने के बाद राजद उम्मीदवार रहे चंद्रहास चौपाल ने कहा। इस दौरान चंद्रहास चौपाल ने सत्तापक्ष पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि सत्ताधारी दल द्वारा विभिन्न स्वयं सेवी संस्थाओं के सहयोग से मतदाताओं को लुभाने का कार्य करवाया गया। जिसके चलते धन बल और सत्ता बल के सामने मेरी हार हुई।


दरअसल गुरुवार को सदर बाजार के सम्राट अशोक सभागार परिसर में चंद्रहास चौपाल ने प्रेस वार्ता की। जिसमे उन्होंने सबसे पहले सुपौल के नवनिर्वाचित सांसद जदयू के दिलेश्वर कामत को जीत की शुभकामनाएं दिया। इस मौके पर चंद्रहास चौपाल ने कहा कि भले ही हम हार गए, लेकिन सुपौल की जनता का हमे अपार समर्थन मिला है। इसके लिए उन्होंने जनता का आभार प्रकट किया। कहा कि हार के बावजूद वे सुपौल की जनता के लिए हमेशा उनकी उम्मीदों पर खरे रहेंगे। इस मौके पर लव यादव, राजा हुसैन सहित अन्य राजद कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]