सुपौल: हाइवा की चपेट में आने से बाइक पर सवार महिला घायल हालत गंभीर, रेफर

रिपोर्ट: अमरेश कुमार|सुपौल

जिले के पिपरा थाना क्षेत्र के पिपरा बाजार में एनएच 106 पर एक तेज रफ्तार हाइवा ने बाइक सवार को ठोकर मार दिया। जिसमे बाइक पर सवार एक महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गई जिसे आनन फानन में लोगों ने घायल महिला को सीएचसी पिपरा में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद घायल की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बाहर रेफर कर दिया है।

बताया गया कि घायल महिला 32 वर्षीय पार्वती देवी अपने भाई के साथ बाइक पर सवार होकर अपने ननिहाल कबियाही से अपने ससुराल महेशपुर जा रही थी। इसी दरम्यान पिपरा में यह घटना घट गई। इधर घटना के तत्क्षण बाद स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पिपरा पुलिस को दी जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]