सुपौल: बाढ़ संघर्षात्मक कार्य की तैयारी पूरी, जल निःसंरण व बाढ़ नियंत्रण के चीफ इंजीनियर मनोज रमन ने दी जानकारी

रिपोर्ट: अमरेश कुमार|सुपौल

जल संसाधन विभाग के वीरपुर स्थित कौशिकी भवन में चीफ इंजीनियर कार्यालय वेश्म में चीफ इंजीनियर मनोज रमन ने प्रेस वार्ता कर बाढ़ अवधि के दौरान बाढ़ अवधि की तैयारी की पूरी जानकारी दी। इस दौरान उन्होंने बताया कि पहली जून से ही बाढ़ अवधि की शुरुआत हो गई हैं और बाढ़ संघर्षात्मक कार्यों की तैयारी भी पूरी कर ली गई हैं। बाढ़ अवधि के लिए सभी कर्मी व अभियंताओं की छुट्टी रद्द कर दी गई हैं। सामग्री का भण्डारण कर लिया गया है। ईसी बैग, जिओ बैग, नाइलोन कैरेट, वायर इत्यादि का पर्याप्त और समुचित भण्डारण कर लिया गया हैं। संवेदनशील और अतिसंवेदनशील स्थलों को चिन्हित किया गया हैं। बताया किइन संवेदनशील और अतिसंवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी और चौकसी बरतने की व्यवस्था की जा रही हैं।

कहा कि इसके लिए इन स्थानों पर अस्थायी केम्प, झुग्गी का निर्माण किया जा रहा हैं ताकि वहाँ पर हमारे पदाधिकारी रहकर तठबंधों की निगरानी कर सकें। तठबंधों पर गश्ती और उसके सतत निगरानी के लिए प्रत्येक किलोमीटर पर तटबंध सुरक्षा प्रहरी की व्यवस्था की जा रही हैं। तठबंधों की लगातार पेट्रोलिंग और सतत निगरानी की जाएगी। बताया कि कुल मिलाकर बाढ़ को लेकर तैयारी पूरी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]