सुपौल: थाना परिसर पिपरा में आगामी बकरीद पर्व मनाये जाने को लेकर शांति समिति की आआयोजित हुई बैठक

रिपोर्ट: अमरेश कुमार|सुपौल

जिले के पिपरा थाना परिसर में आगामी बकरीद पर्व मनाये जाने को लेकर थानाध्यक्ष अमित कुमार की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में पिपरा थानाध्यक्ष अमित कुमार ने सरकार की गाइड लाइन के तहत आपसी भाईचारे के साथ पर्व मनाने की बात कही। बैठक की शुरुआत में थानाध्यक्ष अमित कुमार ने नगर पंचायत और प्रखंड क्षेत्र से आए जन प्रतिनिधियों और समाजसेवियों से क्षेत्र में ईदगाह और मस्जिद की संख्या तथा नमाज अदा किये जाने वाले समय की जानकारी ली।

इस दौरान लोगों ने बताया कि ईदगाह में नमाज सुबह के साढ़े छह और आठ बजे के बीच का होगा। थानाध्यक्ष अमित कुमार ने कहा पुलिस प्रशासन पूरी तरह से तैयार है किसी भी जगह पहुंचने में सजग रहेंगे। पर्व त्योहार के दौरान सघन गश्‍ती के साथ-साथ पुलिस और पदाधिकारी भी मौजूद रहेंगे। कहा कि पर्व के दौरान पुलिस बल चिन्हित जगहों पर मौजूद रहेंगे। कहा कि यह कुर्बानी का पर्व है। कुर्बानी जरूर करें। लेकिन कुर्बानी को पर्दे में करें यह अधिक जरुरी हैं। पर्दे में कुर्बानी करने से आते-जाते राहगीरों को कोई परेशानी नहीं होगी। धार्मिक स्ल से दूर कुर्बानी करें। कहा कि प्रशासन हमेशा आपके साथ है साथ ही उन्होंने बताया किसी प्रकार का आपत्तिजनक वीडियो या फोटो को सोशल मीडिया पर नहीं डाले, पुलिस की पैनी नजर रहेगी शांति पूर्ण पर्व मनाने को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सक्रिय है।

वहीं नगर पंचायत पिपरा चेयरमैन मनोज कुमार सिंह ने कहा कि सामाजिक सौहार्द बनाये रखने के लिए यह शांति समिति की बैठक आयोजित की गयी है। ताकि किसी भी प्रकार की सूचना ससमय बताया जा सके। साथ ही उन्होंने बताया किसी प्रकार का आपत्तिजनक वीडियो या फोटो को सोशल मीडिया पर नहीं डाले।ओर अफवाह नहीं फैलाएं।

इस अवसर पर उदयानंद विश्वास, उपेंद्र मंडल, इफ्तेखार आलम, प्रदीप यादव, राजकुमार पोद्दार, दुर्गा मंडल, मोहमद इरफान, जगदीश बिस्वास, बिपिन कुमार, जय कुमार चौधरी, इमामन आलम, मोहमद हारून रशीद, नवीन कुमार, अनीश अंसारी, गिरधारी मुखिया, सतीश कुमार, मोहमद वसीम अंसारी, मोकीम अंसारी, अजय कुमार सहित अन्य मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]