सुपौल: सड़क किनारे पेड़ से टकराया बाइक, बाइक पर सवार तीन युवकों में से एक की मौत दो घायल

रिपोर्ट: अमरेश कुमार|सुपौल

तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पहले बाइक को ठोक दिया फिर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराया। इस घटना में बाइक पर सवार तीन युवकों में से एक की मौत हो गई जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है।
यह घटना जिले के पिपरा थाना क्षेत्र के पिपरा सुपौल पथ में पीडब्ल्यूडी कार्यालय के समीप एनएच 327 ई पर घटी है। जहां घटना के बाद पहुंची डायल 112 पुलिस ने बाइक पर सवार तीनो दुर्घटना ग्रस्त युवकों को सीएचसी इलाज के लिए पिपरा लाया गया। जहां मौजूद डॉक्टर ने एक युवक मो सौकत को मृत घोषित कर दिया है। जबकि दो अन्य घायलों का इलाज किया जा रहा है।

घटना के संबंध में बताया गया है कि एक ही बाइक पर सवार तीनो युवक मधेपुरा जिले के बैरबन्ना से पिपरा थाना क्षेत्र के दिनापट्टी जा रहे थे। इसी दरम्यान पिपरा में यह घटना घटी है। घटना के बाद मौके पर पहुंचे मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है। इधर मौके पर पहुंची पिपरा पुलिस घटना की जांच में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]