सुपौल: अस्पताल में युवक की मौत के बाद नाराज लोगों ने किया हंगामा और तोड़फोड़, शव को सड़क पर रख किया सड़क जाम

रिपोर्ट: अमरेश कुमार|सुपौल

सड़क दुर्घटना में घायल युवक की सीएचसी पिपरा अस्पताल में मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल परिसर में हंगामा किया, नाराज लोगों ने शव को सड़क पर रखकर पिपरा में एनएच 106 सड़क को जाम कर अस्पताल प्रशासन के विरोध में प्रदर्शन किया। नाराज लोगों का आरोप है कि अस्पताल में डॉक्टर की मौजूदगी नहीं रहने के कारण गंभीर रूप से घायल युवक शौकत की मौत हुई है। कहा कि समय से अस्पताल में डॉक्टर मौजूद रहते तो घायल युवक की मौत नहीं होती, इसी को लेकर नाराज लोगों ने अस्पताल परिसर में तोड़फोड़ और हंगामा भी किया। जिसके बाद नाराज लोगों ने सड़क जाम कर दोषी डॉक्टर के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की।

हालांकि मौके पर पहुंचे पिपरा थानाध्यक्ष अमित कुमार के समुचित आश्वासन के बाद सड़क जाम को हटाया गया। करीब दो घंटे तक सड़क जाम रही। जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम में भेज घटना की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]