सुपौल: बिजली पोल से तार काटकर चोरी करने वाले गिरोह को पुलिस ने किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में तार भी बरामद

रिपोर्ट: अमरेश कुमार|सुपौल

सुपौल पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने बिजली पोल से तार काटकर चोरी करने वाले शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। जिसके पास से 2372 किलो चोरी का बिजली तार बरामद किया है।

जानकारी देते हुए एसपी शैशव यादव ने कहा की पिछले 25 मई को सरायगढ़ भापटीयाही थाना क्षेत्र के मझौआ में बिजली के खंभे में लगी भारी मात्रा में तार की चोरी कर ली गई थी। जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया। इसको लेकर टीम गठित की गई। गठित टीम द्वारा वैज्ञानिक अनुसंधान के सहारे अंतरजिला गिरोह के शातिर चोर अररिया जिले के रौशन यादव को गिरफ्तार कर उनसे आवश्यक पूछताछ किया गया। जिसके बाद गिरफ्तार शातिर चोर रौशन यादव ने चोरी की घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार किया। जिसके बाद उसके निशानदेही पर चोरी की गई करीब 2372 किलो बिजली का तार बरामद किया गया। बताया गया कि शातिर चोर रौशन यादव ने अपने अन्य सहयोगीयो के साथ मिलकर सुपौल मधेपुरा और पूर्णियां आदि इलाके में बिजली तार की चोरी की घटना को अंजाम दिया है। जिसमे उन्होंने करीब सात लाख बीस हजार रुपया का तार भी बेच चुका है। पुलिस ने गिरफ्तार चोर को न्यायिक हिरासत में भेज आगे की कार्रवाई में जुट गई है।गिरफ्तार चोर के पास से नौ हजार रुपए भी बरामद किए गए हैं। साथ ही अब पुलिस द्वारा गिरोह के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]