सुपौल: त्रिवेणीगंज में चल रहे सेक्स रैकेट का पुलिस ने किया भंडाफोड़, रैकेट में शामिल 8 युवती व आपत्तिजनक सामान की बरामद

रिपोर्ट: अमरेश कुमार|सुपौल

त्रिवेणीगंज पुलिस ने गुप्त सूचना पर त्रिवेणीगंज नगर परिषद क्षेत्र वार्ड नं 21 स्थित एक घर में छापेमारी कर आठ युवतियों को पकड़ा है, इस दौरान मकान मालिक प्रकाश यादव सहित तीन ग्राहक को भी गिरफ्तार किया गया है। बताया गया है की कमरे से आपत्तिजनक सामान भी बरामद किया गया है साथ ही मौके से 11 हजार 460 रुपए सहित कई मोबाइल भी बरामद की गई है।

मामले को लेकर त्रिवेणीगंज एसडीपीओ विपिन कुमार ने बताया कि पुलिस को यह सूचना मिली की त्रिवेणीगंज वार्ड न 21 स्थित प्रकाश यादव के मकान में सेक्स रैकेट चलाया जा रहा है। जिसके बाद टीम का गठन कर वहां छापेमारी की गई और मौके से 8 युवतियां बरामद किया गया। इस दौरान मौके से तीन ग्राहक और एक मकान मालिक को गिरफ्तार किया है। बताया गया कि बरामद युवतियां मधेपुरा पूर्णियां और सुपौल जिले की है। जिससे पूछताछ की जा रही है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]