सुपौल: डीपीएस सिमराही के नवनिर्मित ‘जूनियर विंग’ भवन का किया गया उद्घाटन

न्यूज डेस्क: सुपौल

जिले के सिमराही स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल के नवनिर्मित भवन ‘जूनियर विंग’ का उद्घाटन मंगलवार को किया गया। जूनियर विंग में कक्षा यूकेजी से कक्षा 3 तक की क्लास का संचालन किया जाएगा।

जानकारी देते हुए संस्थान के निदेशक सह प्राचार्य प्रणव प्रसून ने बताया की जूनियर विंग की सभी क्लास स्मार्ट क्लास होगा, जिसमे बच्चों को तकनीकी माध्यम से क्लास का संचालन होगा।

नवनिर्मित भवन का उद्घाटन मुख्य अतिथि इंजीनियर दिनेश रजक ने फीता काट कर किया। साथ ही बच्चों के उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी।

कार्यक्रम को सफल बनाने में उप प्राचार्य अमित कुमार, आशुतोष, स्नेहा, पूजा, रोशन आदि की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]