सुपौल: सीएसपी केंद्र में चोरी, श्यामनगर में लगातार हो रही चोरी से दहशत में दुकानदार

रिपोर्ट: अमरेश कुमार|सुपौल

जिले के त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र के श्यामनगर बाजार में अवस्थित एक सीएसपी केंद्र में हुई भीषण चोरी से दुकानदार दहशत में हैं। बताया गया है की बैंक ऑफ इंडिया के सीएसपी केंद्र में चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया है। पीड़ित सीएसपी संचालक मो अनवर ने बताया कि चोरी की इस घटना में दुकान में रखा सारा सामान और नकदी की चोरी कर ली गई है। घटना के बाद श्यामनगर के दुकानदारों में भारी आक्रोश है। स्थानीय लोगों ने बताया की श्यामनगर में आए दिन लगातार हो रही चोरी की घटना से दुकानदार भयभीत है। कहा की हाल के दिनों में भी कई दुकानों में चोरी की घटना घटी है। बाबजूद इसके आज तक चोरी की घटना का उद्भेदन नहीं हुआ है, जिससे दुकानदार आक्रोशित हैं। हालांकि चोरी की घटना की सूचना पर त्रिवेणीगंज पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच में जुट गई है।

मालूम हो कि श्यामनगर बाजार त्रिवेणीगंज और पिपरा थाना क्षेत्र के सीमावर्ती इलाके में अवस्थित है। लिहाजा इस मौके पर पिपरा पुलिस भी घटना स्थल पर पहुंची। फिलहाल चोरी की इस घटना से जहां पीड़ित दुकानदार गहरे सदमे में है वहीं लगातार हो रही चोरी की घटना से दुकानदारों में आक्रोश देखा जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]