सुपौल: सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दो लोगों की दर्दनाक मौत, परिजनों में मचा कोहराम

रिपोर्ट: अमरेश कुमार|सुपौल

जिले के प्रतापगंज थाना क्षेत्र के दुअनियां नहर के समीप एनएच 57 पर देर रात दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। जहां बाइक पर सवार दो लोगों की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस घटना स्थल पर पहुंची जहां दोनो शवों को कब्जे में लेकर जांच में जुट गई है। वहीं मृतकों की पहचान छातापुर के उधमपुर वार्ड 6 निवासी लालदेव मंडल का 25 वर्षीय पुत्र रामकृपाल मंडल व बलदेव मंडल का 20 वर्षीय पुत्र जितेंद्र कुमार मंडल के रूप में हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार जितेंद्र और राम कृपाल दोनो प्राइवेट कोचिंग चला रहे थे और दोनों पड़ोसी होने के साथ अच्छे दोस्त भी थे, देर रात दोनो बाइक पर सवार होकर सुपौल जा रहे थे तभी रास्ते में दुअनिया के समीप एन एच 57 पर किसी अज्ञात वाहन ने उसे ठोकर मार दिया। जिसमे जितेंद्र और रामकृपाल दोनो की मौत घटना स्थल पर ही हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम में भेज दिया है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है।

वहीं, प्रतापगंज थानाध्यक्ष प्रमोद झा ने बताया कि बुधवार की देर शाम बाइक सवार दो सख्श अनियंत्रित होकर एनएच-57 किनारे खंभे से टकरा गए। मौके पर ही दोनों की मौत हो गई। पुलिस घटना के मद्देनजर विभिन्न बिंदुओं पर जांच व अग्रेतर कार्रवाई की प्रक्रिया में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]