सुपौल: पिपरा पुलिस ने एक बदमाश के पास से एक पिस्टल सहित दो कारतूस किया बरामद

रिपोर्ट: अमरेश कुमार|सुपौल

जिले के पिपरा पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने थाना क्षेत्र अंतर्गत पथरा चौक स्तिथ एक मेडिकल के पास से मंगलवार की देर रात गुप्त सूचना के आधार पर एक बदमाश को एक पिस्टल और दो जिंदा कारतूस सहित एक मोबाइल के साथ गिरफ्तार किया है।

जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि एक बदमाश पथरा चौक समीप है जिसके पास हथियार भी है मौका पाते हैं पुलिस बल पथरा चौक पहुंचे पुलिस वाहन को देख बदमाश भागने लगा जिसके बाद पुलिस अपने तत्परता दिखाई और बदमाश को पकड़ लिया। पकड़ने के बाद उसका जांच किया गया तो उसके पास से एक पिस्टल और दो जिंदा कारतूस सहित एक मोबाइल मिला। बताया कि गिरफ्तार युवक पिपरा थाना क्षेत्र के पथरा उत्तर पंचायत आन्तर्गत जोलहनिया वार्ड 4 निवासी राजदेव साह के 21 वर्षीय पुत्र मुकेश् कुमार है। पुलिस ने आरोपी बदमाश को पकड़ कर थाना लाया और आर्म्स एक्ट के तहत केस 215/24 दर्ज कर आगे की प्रकिया में जुट गई है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]