सुपौल: सीएस ने किया सीएचसी पिपरा का निरीक्षण, दिए कई आवश्यक निर्देश

न्यूज डेस्क सुपौल:

सुपौल सिविल सर्जन डॉक्टर ललन ठाकुर द्वारा गुरुवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पिपरा का निरीक्षण किया गया। सीएस के निरीक्षण से अस्पताल में हड़कंप मच गया। इस दौरान सीएस डॉक्टर ललन ठाकुर ने अस्पताल के प्रसव कक्ष, इमरजेंसी वार्ड साहित विभिन्न वार्डों का बारीकी से निरीक्षण किया।

इस मौके पर सीएस डॉक्टर ललन ठाकुर ने बताया कि लोगों के शिकायत की यहां डॉक्टर अनुपस्थित रहते हैं। खासकर शाम को निरीक्षण किया गया है। ताकि समुचित जानकारी मिल सके। इसके अलावे अस्पताल में संचालित तमाम कार्यों का भी निरीक्षण किया गया। जो कमियां हैं उसको लेकर निर्देश दिए गए हैं। दो दिनों से एंबुलेंस की खराबी को लेकर सीएस ने कहा कि जल्द उसे ठीक कराने का निर्देश दिया गया है। सीएस के अचानक निरीक्षण से कुछ देर के लिए अस्पताल में अफरातफरी का आलम रहा। इस दौरान सीएस ने काफी देर तक अस्पताल का निरीक्षण कर प्रभारी को कई आवश्यक निर्देश दिया।

इस निरक्षण के दौरान प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर एसके चंद्रा, स्वास्थ्य प्रबंधक प्रेम रंजन, प्रखंड लेखापाल राजीव रंजन मिश्रा, डॉक्टर शलेंद्र कुमार, शिवेंद्र कुमार, एएनएम ममता कुमारी, नूतन प्रभा, सिंकु कुमारी सहित दर्जनों स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]