सुपौल: हल्की बारिश में ही ढह गई नव निर्मित सड़क, लोगों ने किया जांच की मांग

न्यूज़ डेस्क सुपौल:

विगत दो तीन दिनों की हल्की बारिश क्या हुई, सड़क निर्माण में बरती गई अनियमितता की पोल खुलनी शुरू हो गई। रेन कट से कई जगह सड़क टूट गया है। जिससे लोगों को आवाजाही की चिंता सताने लगी है।

दरअसल यह सड़क राघोपुर प्रखंड के धरहरा का है। जहां एन एच 106 किसान चौक से यह सड़क भीमशंकर स्थान धरहरा को जोड़ती है। लोग कहते हैं कि इस पथ पर हाल के दिनों में ही सड़क निर्माण कार्य पूर्ण हुआ है। लेकिन सड़क की हालत बेहद ही खराब है। जगह जगह सड़क टूट कर धंस गया है। जिससे हमेशा दुर्घटना की आशंका लोगों को सताने लगी है।

दरअसल भीमशंकर महादेव स्थान धरहरा जाने वाले इस पथ से हर दिन सैकड़ों लोगों की आवाजाही होती है। धार्मिक दृष्टिकोण से इस पथ का काफी उपयोग होता है। ऐसे में सड़क टूट जाने से लोगों को कई तरह की आशंका होने लगी है। लोगों ने कहा कि जब पहली बारिश में ही सड़क का यह हाल है, तो आगे क्या होगा भगवान जाने। लोगों ने सरकार और संबंधित विभाग से सड़क निर्माण के जांच की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]