कोसी बराज पर लकड़ी निकालने के दौरान कोसी नदी में डूबा युवक, वीडीओ हुआ वायरल

रिपोर्ट: अमरेश कुमार|सुपौल

कोसी नदी में जलस्तर बढ़ने के बाद कोसी बराज पर कुछ लोग लकड़ी निकालने का कार्य धड़ल्ले से करते हैं। इसी बीच कोसी नदी से लकड़ी निकालने के दौरान एक युवक के नदी में डूब गया। जिसका वीडीओ बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है। यह वीडीओ कब की है इसकी पुष्टि हम नहीं कर रहे हैं। लेकिन सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार यह वीडीओ रविवार की है। जब कोसी नदी के जलस्तर में भारी बढ़ोतरी हुई थी। उस दिन कोसी बराज के सभी 56 फाटक को खोल दिया गया था। ताकि कोसी नदी में जल प्रवाह आसानी से हो सके। सूत्रों से जानकारी मिली है कि इसी बीच रविवार की शाम कोसी बराज के अप स्ट्रीम में कुछ लड़के फाटक के पास पिलर पर खड़ा होकर नदी से लकड़ी निकाल रहे थे। इसी क्रम में एक युवक लकड़ी के तेज झटके के कारण कोसी नदी में डूब गया और वह फाटक के भीतर से नदी के डाउन स्ट्रीम में चला गया। जो काफी देर तक नदी में दिखाई दे रहा था। जिसके बाद वो युवक कोसी बराज पर मौजूद लोगों के आंखों से ओझल होता गया।

इस पूरी घटनाक्रम की किसी ने तस्वीर लेकर सोसल मीडिया पर वायरल कर दिया। कोसी नदी में डूबा युवक कौन था और कहां का रहने वाला था इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है। जानकारी मिली है कि घटना के बाद नेपाल पुलिस उसकी तलास में जुट गई है।

मालूम हो की कोसी नदी में कोसी नदी की तेज धारा के साथ मोटी मोटी लकड़ियां भी बहकर आती है। जिसे कोसी बराज के पास कुछ लोग जान जोखिम में डालकर नदी से अवैध रूप से उन लकड़ियों को निकालते हैं। इस कार्य में काफी जोखिम रहता है। बराज के फाटक के पास पिलर पर खड़ा होकर कोसी नदी से रस्सी के सहारे लकड़ी निकालने के दौरान दुर्घटना की आशंका हमेशा बनी रहती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]